नीट विवाद अब दिल्ली के जंतर-मंतर तक ही सीमित नहीं रह गया... देश के कई राज्यों में छात्रों का उग्र प्रदर्शन देखने को मिल रहा है... छात्रों का प्रदर्शन... उसके बाद पुलिस का लाठीचार्ज.. मानो आम सा हो गया है... बिहार में नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों संग विपक्ष ने बिहार बंद का ऐलान किया... इस दौरान राजधानी पटना में बवाल हो गया... आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके थे। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है... मजबूरन पुलिस को प्रदर्शनाकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा.