पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे इस्तीफे में कहा कि यह फैसला छात्रों के भविष्य की रक्षा और जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा फायदा उठाने से रोकने के लिए लिया गया है। प्रधान का इस्तीफा आंदोलनकारियों की सबसे बड़ी मांग थी। इसके बाद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने आंदोलनकारी प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक के बाद आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया गया।