Surprise Me!

कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म, CJP प्रवक्ता ने कहा, हमारी तीनों मांगें पूरी

2026-07-25 11 Dailymotion

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन खत्म करने का एलान कर दिया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रंका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया और जंतर मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों से अपने घर लौटने की अपील की. इससे पहले जैसे ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आई. जंतर मंतर पर हर तरफ जश्न का मौहाल पैदा हो गया. छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और जीत का ऐलान किया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे.. उन्होंने सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका से बात की और फिर आंदोलन खत्म करने का एलान हुआ.  

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से लेकर अब तक पिछले एक सप्ताह में सरकार और CJP के नेताओं की ये तीसरी मुलाकात है. पहली मुलाकात 20 जुलाई को हुई थी, फिर दूसरी मुलाकात 24 जुलाई और फिर आज एक और मुलाकात हुई. कल की मुलाकात में सरकार ने दो मांगों को मानने की बात कही थी. जबकि तीसरी मांग यानी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आज तक के लिए वक्त मांगा और आज की मुलाकात से पहले धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. इसे कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी जीत बताया है.  

Conclusion: