Surprise Me!

देश मना रहा कारगिल दिवस, राजनाथ बोले, पाक से सिर्फ POK पर होगी बात

2026-07-26 1 Dailymotion

हर साल 26 जुलाई का दिन भारत के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को देश कारगिल विजय दिवस के रूप में याद करता है। साल 1999 में इसी दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों को पूरी तरह पीछे खदेड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस मौके को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, आर्मी प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए याद किया है। कारगिल में भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग 60 दिनों तक चले युद्ध का अंत हुआ था। कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का ही उत्सव नहीं होता है बल्कि उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देना होता है, जिन्होने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया था.


#Rajnathaddressinladakh, #kargilvijaydiwas, #defenceministerinladakh, #SrinagarNews