Surprise Me!

ग्रेटर नोएडा में गहरे गड्ढे में गिरने से 6 साल के मासूम की हुई मौत, प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

2026-07-26 44 Dailymotion

गौतमबुद्ध नगर (यूपी) : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र एक की हाउसिंग सोसायटी कला धाम में 25 जुलाई की शाम को एक दर्दनाक घटना देखने को मिली। एक 6 साल के मासूम अवयान की 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। इस हादसे के बाद सोसायटी के अन्य लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ठेकेदार मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।


#GreaterNoida #GreaterNoidaNews #KnowledgePark #KalaDhamSociety #UPNews #ChildSafety #HousingSociety #AccidentNews #BreakingNews #NoidaNews #SafetyFirst #JusticeForAvyaan #LatestNews #IndiaNews #InfrastructureSafety