नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन खत्म हो गया। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी की सभी मांगे मान ली गईं। लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीति अब भी जारी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है, उन्होंने सोशल मीडिया पर चिट्ठी शेयर भी की है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर राहुल गांधी ने लिखा, छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?। राहुल गांधी की इस चिट्ठी पर बीजेपी भड़क गई है, बीजेपी कह रही है कि इसमें कुछ शक नहीं है कि छात्रों के आंदोलन के कंधे पर बंदूक रखकर सपा और कांग्रेस अपनी राजनीति की रोटियां सेंक रही थी और राहुल कर्नाटक पेपर लीक पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे।