Surprise Me!

'मन की बात' में पीएम मोदी ने की सीतामढ़ी में 'वेस्ट टू वेल्थ' पहल की तारीफ, प्लास्टिक कचरे से बनाई जा रही हैं मजबूत बेंच

2026-07-26 0 Dailymotion

सीतामढ़ी, बिहार: आज बिहार के सीतामढ़ी जिले के लिए गौरव का क्षण रहा. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में सीतामढ़ी में संचालित सिंगल यूज प्लास्टिक रीसाइक्लिंग अभियान की सराहना की. उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर वैश्विक पर्यावरणीय चुनौती का जिक्र करते हुए बताया कि सीतामढ़ी ने इसका एक आसान और प्रभावी समाधान पेश किया है. बता दें कि जिले के बाजपट्टी प्रखंड स्थित वेस्ट मैनेजमेंट इकाई में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण कर उपयोगी फर्नीचर तैयार किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत लगभग 40 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे से एक मजबूत और टिकाऊ सिटिंग बेंच बनाई जाती है.