Surprise Me!

सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना , "कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, इसलिए बेबुनियाद आरोप लगा रही"

2026-07-26 1 Dailymotion

देहरादून, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के बाद उत्तराखंड में पेपर लीक मामलों को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बेबुनियाद आरोप लगा रही है. सीएम धामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी भी पेपर लीक या नकल के मामलों को नहीं छिपाया, बल्कि हर मामले में तुरंत जांच कर सख्त कार्रवाई की है. इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में इंजीनियरिंग सेमेस्टर की इंटरनल परीक्षा में व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए प्रश्न लीक होने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा जा चुका है.