Surprise Me!

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की बिजनौर की महिलाओं की हर्बल टी की सराहना

2026-07-26 0 Dailymotion

बिजनौर (यूपी) : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी बिजनौर की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित विदुर (VIDUR) प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी अब राष्ट्रीय स्तर से आगे बढ़कर अंतर्राष्ट्रीय पहचान की ओर अग्रसर है। विकास खंड कोतवाली के ग्राम लखीवाला स्थित विदुर प्रेरणा हर्बल टी प्रोडक्शन ग्रुप की महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्य विगत लगभग दो वर्षों से इस हर्बल टी का निर्माण एवं पैकेजिंग कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस स्टार्टअप का जिक्र मन की बात के 136वें एपिसोड में किया।

#VidurHerbalTea #Bijnor #NRLM #SelfHelpGroups #WomenEmpowerment #VocalForLocal #StartupIndia #AatmanirbharBharat #MannKiBaat #PMModi #Swadeshi #HerbalTea #RuralIndia #MadeInIndia