Surprise Me!

राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, प्रदर्शन में युवाओं पर पुलिस एक्शन को लेकर मांगी जवाबदेही

2026-07-26 3 Dailymotion

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही की मांग की. यह मांग 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर कथित हमले को लेकर की गई. शाह को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया, जिसमें घातक हथियारों और आंसू गैस का इस्तेमाल भी शामिल था. ये प्रदर्शनकारी एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे थे. उन्होंने 'X' पर लिखा, "मैं 20 जुलाई, 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बर हमले के लिए जवाबदेही की मांग करते हुए यह पत्र लिख रहा हूं। हमारे छात्र एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे थे। उनकी बात सुनने के बजाय, सुरक्षा बलों ने उन पर अंधाधुंध बल प्रयोग किया, जिसमें घातक हथियारों और आंसू गैस का इस्तेमाल भी शामिल था।" उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और महिला छात्रों के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की, जिसमें जानबूझकर उनके निजी अंगों को निशाना बनाना भी शामिल था। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल पर भी चिंता जताई.