पेपर लीक विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद JNU एक बार फिर सुर्खियों में है। जेएनयू कैंपस में JNUSU की ओर से विजय मशाल जुलूस निकाला गया, जहां छात्रों ने "आज़ादी-आज़ादी", "इंकलाब ज़िंदाबाद", "बीजेपी से आज़ादी" और "RSS से आज़ादी" जैसे नारे लगाए। छात्रों ने NTA, नई शिक्षा नीति और पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया। दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि जब सरकार कार्रवाई का भरोसा दे रही है, तब भी विरोध क्यों जारी है?
#JNU #JNUSU #PaperLeak #DharmendraPradhan #StudentProtest #JNUProtest #DelhiNews #NTA #NEP #EducationNews #ModiGovernment #CampusPolitics