देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में कुदरत का कहर लगातार जारी है. हालांकि रविवार को बाढ़ के हालात में थोड़ा सुधार देखने को मिला, लेकिन अभी भी राज्य के पांच जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा लोग इस भयानक त्रासदी से बुरी तरह प्रभावित हैं। इस साल बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है.
राज्य के 763 गांव पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं और 48 हजार हेक्टेयर से अधिक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं. नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इस बाढ़ में चराईदेव जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. हालात को देखते हुए आर्मी, NDRF और SDRF की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं और 354 राहत शिविरों में बेघर हुए 37 हजार से ज्यादा लोगों को शरण दी गई है. असम बाढ़ की विस्तृत जानकारी और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए वीडियो को अंत तक देखें.