Surprise Me!

कांवड़ यात्रा 2026: काली सेना की अपील, मौलानाओं का विरोध, बढ़ा विवाद

2026-07-27 15 Dailymotion

सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है और करोड़ों शिवभक्त कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कांवड़ियों से गैर-हिंदुओं की दुकानों से सामान और खाने-पीने की चीजें न खरीदने की अपील की है। साथ ही कांवड़ मार्ग पर दुकानों पर नेम प्लेट लगाने की मांग भी उठाई है। इस बयान के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कड़ा विरोध जताया, जबकि संत समाज के एक वर्ग ने इसका समर्थन किया।