Surprise Me!

ICC चीफ के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का ईरान, डिप्टी विदेश मंत्री ने की अमेरिका और इजराइल की आलोचना

2026-07-27 1 Dailymotion

ईरान के उप विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि जिस नेता के खिलाफ खुद ICC का गिरफ्तारी वारंट जारी है. वह अब उसी अदालत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. गरीबाबादी ने अमेरिका पर भी ICC के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करने का आरोप लगाया. दरअसल इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत हुई है. नेतन्याहू के मुताबिक अमेरिका ने ICC के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. उन्होंने ICC को भ्रष्ट संस्था बताते हुए आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक देशों और उनकी संप्रभुता को निशाना बना रही है.

नेतन्याहू ने ICC के पूर्व मुख्य अभियोजक करीम खान को हटाए जाने का भी स्वागत किया. उन्होंने दावा किया कि खान ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए उनके और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे. हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई स्वतंत्र न्यायिक निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया है.