Surprise Me!

कनाडा में ड्रग ट्रैफिकिंग के सबसे बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 13 पंजाबी युवाओं समेत 21 पर केस दर्ज!

2026-07-27 6 Dailymotion

कनाडा की ओंटारियो प्रोविंशियल पुलिस ने 'प्रोजेक्ट बे' नामक अंडरकवर ऑपरेशन के तहत एक मल्टी-मिलियन डॉलर के इंटरनेशनल ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन में करीब 139 मिलियन कैनेडियन डॉलर की ड्रग्स और मॉडर्न हथियार जब्त किए गए हैं. चिंता की बात यह है कि पुलिस द्वारा नामजद किए गए 21 आरोपियों में से 13 युवक पंजाब मूल के हैं.

जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क कनाडा और अमेरिका के बीच कमर्शियल ट्रकों के जरिए ड्रग्स की तस्करी करता था. ओंटारियो के इतिहास की इस सबसे बड़ी ड्रग जब्ती में 1700 किलो से ज्यादा ड्रग्स (कोकीन, मेथामफेटामाइन) और एक एंटी-टैंक राइफल समेत 17 खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं. इस पूरे ड्रग सिंडिकेट और इसमें शामिल पंजाबी युवाओं की पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.