पंजाब के संगरूर में बीजेपी दफ्तर पर हमला हुआ है. हमलावरों ने पेट्रोल बम से दफ्तर को निशाना बनाया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर बीजेपी कार्यालय पर हमला किया गया. बोतल दफ्तर की आउटडोर गार्डन वाली दीवार के ऊपर से फेंकी गई, जो बिल्डिंग के दो हिस्सों के बीच गिरी. मौके से आग लगने के निशाने मिले हैं. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है, हालांकि घटना में किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं. बीजेपी ने इस घटना पर चिंता जताई है और ऐसी ताकतों पर लगाम लगाने की मांग की है.