Surprise Me!

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बरकरार, हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित

2026-07-27 5 Dailymotion

सरकार और विपक्ष के बीच संसद में गतिरोध जारी है. मानसून सत्र के छठे दिन भी संसद को दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ.. जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी. हंगामे के बीच केंद्रीय डॉ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026 पेश किया. बिल पेश होने के बावजूद संसद में विपक्ष का शोर-शराबा जारी रहा, इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल उठाए हैं.      

एक तरफ संसद के अंदर विपक्ष का हंगामा जारी रहा तो दूसरी ओर संसद के बाहर भी विपक्ष ने मोर्चा थाम रखा है और युवाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है. विपक्ष के हमले पर बीजेपी ने पलटवार किया है और युवाओं के भविष्य को लेकर सीरियस नहीं होने का आरोप लगाया है.  

CJP के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर विपक्ष गृह मंत्री से जवाब मांग रहा है. वहीं, सरकार विपक्ष पर मुद्दे को भटकाने का आरोप लगा रहा है.