करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। मूवी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में थे। वहीं, फिल्म की तीसरी एनिवर्सरी पर करण ने एक खास पोस्ट साझा की है। साथ ही सेट पर वापस लौटने की इच्छा जाहिर करते नजर आए हैं।