जैसलमेर. नगर विकास न्यास ने मंगलवार को सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से एक बड़ी कार्रवाई की। न्यास ने राजस्व ग्राम बड़ाबाग के खसरा संख्या 02/457 और 446, जो न्यास के नाम दर्ज हैं, से अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि पर पुनः अपना कब्जा किया। यह कार्रवाई रामगढ़ रोड स्थित न्यास की बेशकीमती भूमि पर हुई। न्यास सचिव सुखाराम पिण्डेल के नेतृत्व में तहसीलदार, पटवारी, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और पुलिस दल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की ओर से बनाए गए कच्चे निर्माणाधीन मकान और पक्की दुकानों को हटाया गया।