Surprise Me!

नए शिक्षा मंत्री को लेकर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, राहुल ने किया समर्थन

2026-07-28 1 Dailymotion

दिल्ली: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद सदन में जबरदस्त हंगामा मच गया. प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है जिसने एक गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई पर सहमति और खुशी जताई थी. इस बयान पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और सबूत मांगे, जिस पर प्रियंका ने स्पीकर को प्रमाण देने का भरोसा दिलाया. इसके बाद ये विवाद संसद के बाहर भी पहुंच गया. राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के समर्थन में बयान दिया.

#PriyankaGandhi #ParliamentUproar #PrahladJoshi #LokSabha #PaperLeakBill #CongressVsBJP #KirenRijiju #RahulGandhi