सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है और इसी के साथ कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो रही है। कांवड़ यात्रा का जोर खासतौर पर यूपी और उत्तराखंड इन दो राज्यों में सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में इन दोनों ही राज्यों की सरकारें इस यात्रा को लेकर खास तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड पर हैं... हरिद्वार में शिवभक्तों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी का दावा किया है... प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन तैयारियों का जायजा भी ले लिया है... यूपी पुलिस हो या उत्तराखंड पुलिस... दोनों राज्य की पुलिस अब कांवड़ यात्रा को लेकर सख्त है... रूट डायवर्जन से लेकर, यात्रियों की सुरक्षा तक का जिम्मा दोनों राज्यों की पुलिस के कंधों पर है...
#Sawan2026 #KanwarYatra2026 #Haridwar #Uttarakhand #UttarPradesh #YogiAdityanath #Kanwariya #LordShiva #Shravan #UPPolice #UttarakhandPolice #TrafficAdvisory #ReligiousFestival #BreakingNews #IndiaNews