PoJK Elections पर MEA Randhir Jaiswal का बड़ा बयान, Pak के खिलाफ क्या बोला भारत?
पाकिस्तान के गैर-कानूनी कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में चुनाव की आड़ में हो रहे दमन और भारी विरोध प्रदर्शन पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा रुख अपनाया है।
विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान द्वारा PoJK में कराए जा रहे तथाकथित विधानसभा चुनावों को एक 'दिखावटी चुनावी कवायद' (Cosmetic Electoral Exercise) करार दिया है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि पूरा जम्मू, कश्मीर और लद्दाख संघ शासित क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। पाकिस्तान इस चुनाव के जरिए अपने अवैध कब्जे और क्षेत्र में जारी मानवाधिकार उल्लंघनों पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रहा है।
PoJK में इस समय आर्थिक शोषण, बुनियादी अधिकारों के हनन और प्रशासनिक दमन के खिलाफ जनता का भारी गुस्सा सड़कों पर देखने को मिल रहा है। भारत सरकार ने वैश्विक मंच से पाकिस्तान के इस फर्जीवाड़े की कड़े शब्दों में पोल खोल दी है।
ANI News
About the Story:
India’s Ministry of External Affairs (MEA) spokesperson Randhir Jaiswal strongly rejected Pakistan’s attempt to hold assembly elections in Pakistan-occupied Jammu and Kashmir (PoJK). Calling it a cosmetic electoral exercise to mask its illegal occupation and ongoing human rights violations, MEA reiterated that the entire territory of Jammu, Kashmir, and Ladakh remains an integral part of India.
#PoJK #RandhirJaiswal #MEA #OneindiaHindi
Also Read
जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय ने जीएसटी अधिनियम के तहत नियंत्रण रेखा पार व्यापार को अंतर-राज्य व्यापार माना :: https://hindi.oneindia.com/news/india/cross-loc-trade-constitutes-intra-state-trade-jk-high-court-011-1440719.html?ref=DMDesc
BJP के तीसरे कार्यकाल में होगा PoK पर कब्जा? राजनाथ सिंह के बाद अब एस जयशंकर ने भी दिया ये बयान :: https://hindi.oneindia.com/news/international/will-pok-be-captured-in-bjps-third-term-after-rajnath-singh-now-s-jaishankar-also-gave-a-statemen-996773.html?ref=DMDesc
चीन एक नया पैंतरा, POK के पास बना रहा सड़क, सैटेलाइट तस्वीरों को लेकर बड़ा दावा :: https://hindi.oneindia.com/news/india/china-is-making-a-new-move-building-a-road-near-pok-making-a-big-claim-regarding-satellite-photos-918439.html?ref=DMDesc
~HT.318~PR.514~GR.122~VG.HM~