Surprise Me!

गुरु पूर्णिमा पर देशभर में भक्ति की बयार, अयोध्या, प्रयागराज, शिरडी में उमड़े श्रद्धालु

2026-07-29 2 Dailymotion

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर देशभर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. अयोध्या में सरयू तट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किए, वहीं प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों की भीड़ जुटी और दान-पुण्य कर सुख-समृद्धि की कामना की गई. महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईंबाबा समाधि मंदिर में भी काकड़ आरती, अखंड पारायण समापन और शोभायात्रा के साथ उत्सव मनाया गया, जिसके चलते मंदिर प्रबंधन ने पूरी रात दर्शन के लिए मंदिर खोले रखने का फैसला लिया. गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण का ये महापर्व हर साल गुरु-शिष्य परंपरा की गहरी जड़ों को दर्शाता है.

#GuruPurnima #Ayodhya #Prayagraj #Shirdi #SaraynSnan #TriveniSangam #SaiBaba #GuruShishyaParampara