एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से चर्चा दोबारा शुरू होगी, जिसके बाद बिल पर वोटिंग कराई जाएगी. इस बहस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करीब 12:30 बजे हिस्सा लेंगे और पेपर लीक व छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं. विपक्ष लगातार सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सवाल उठाया कि कानून पहले क्यों नहीं बनाया गया, जबकि कार्ति चिदंबरम ने भी सरकार को घेरा. अगर बिल लोकसभा से पास होता है तो इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा, और सरकार इसे परीक्षा व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम बता रही है.
#PaperLeakBill #LokSabha #Parliament #RahulGandhi #ShashiTharoor #IndianPolitics #ExamReform #Opposition