कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर पुलिस की तरफ से छात्रों को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा, तो CJP जल्द ही एक बड़ा और शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करेगी. वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज न करने का मौखिक आश्वासन दिया था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर पीछे हट रही है, जो उन्हें स्वीकार नहीं. CJP सरकार से लिखित आश्वासन चाहती है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होगा और उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा.