कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया। पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर वह इस स्पर्धा में भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला पदक जीतने वाले एथलीट बन गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलवीर सिंह को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।