भोपाल में किसानों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है. मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग को लेकर हजारों किसान होशंगाबाद रोड पर पुलिस के आखिरी बैरियर तक पहुंच चुके हैं और अब मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने की तैयारी में हैं. कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने रातभर सड़क पर ही डेरा डाल दिया और साफ कर दिया कि मांगें पूरी हुए बगैर पीछे नहीं हटेंगे. मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है, कांग्रेस और सपा ने किसानों का समर्थन किया है. किसानों के मुद्दे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि हमने किसानों के मुद्दे पर एक कमेटी बना दी है.जो किसानों से संवाद करेगी..