ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच अब सऊदी अरब की भी सीधी एंट्री हो चुकी है. सऊदी ने अमेरिका के साथ मिलकर इराक में ईरान समर्थक PMF लड़ाकों के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें 20 लड़ाके मारे गए. जवाब में ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिन्हें इंटरसेप्ट कर दिया गया। वहीं कैस्पियन सागर में यूक्रेन ने ईरान के एक जहाज पर हमला कर उसे निशाना बनाया है. मध्य पूर्व में बढ़ते इस संकट और मिसाइल हमलों के कारण वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 3.8% बढ़कर 87.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं. इस गंभीर स्थिति के बीच वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की अहम बैठक हुई.