Surprise Me!

CWG 2026: शर्मिला धनखड़ बनीं भारत की पहली पैरा एथलेटिक्स गोल्ड मेडलिस्ट

2026-07-29 6 Dailymotion

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं के शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में भारत की पहली गोल्ड मेडलिस्ट बन गई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत का 20 साल का इंतजार भी खत्म हो गया। वहीं, शिल्पा शायला ने इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के लिए डबल पोडियम सुनिश्चित किया। शर्मिला की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।