Surprise Me!

दिल्ली में हंगामा, झारखंड में सन्नाटा!, JPSC को लेकर संसद में कांग्रेस-JMM पर हमलावर बीजेपी

2026-07-29 1 Dailymotion

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक का मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है, जहां बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस-JMM गठबंधन सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे और CBI जांच की मांग की. आरोप है कि JPSC ने जिस एजेंसी से परीक्षा कराई, वो पहले से ही उत्तर प्रदेश में ब्लैकलिस्ट थी, जिसके चलते कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और OMR शीट को लेकर गंभीर सवाल उठे. विवाद बढ़ने पर मामला CID को सौंपा गया, जिसने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं झारखंड सरकार को 9 भर्ती परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं. इस बीच रांची में बेरोजगार अभ्यर्थी सड़कों पर उतरकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं..