Surprise Me!

जापान में भूकंप से तबाही: 13 की मौत, 170 से अधिक झटकों के बाद हाई अलर्ट

2026-07-29 2 Dailymotion

जापान में एक बार फिर भीषण भूकंप आया है। जापान के क्यूशू में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद बुधवार सुबह 11 बजे तक 170 से अधिक भूकंप के झटके दर्ज किए गए। इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल हैं। भूकंप से पुल ढह गए, कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी यानि जेएमए ने लोगों को अगले एक सप्ताह तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार, एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो से तीन दिन विशेष रूप से संवेदनशील हैं और इस दौरान जापान में अधिकतम 7 तीव्रता तक के और भूकंप आ सकते हैं। विशेषज्ञों ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटे लोगों से भीषण गर्मी के बीच नियमित अंतराल पर आराम करने की अपील की है, ताकि हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।