बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लेकर बीते दिन चौंकाने वाली खबर सामने आई। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से आमिर खान को खुली धमकी दी गई। धमकी का एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें बोल रहे शख्स ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया। इस ऑडियो के सामने आते ही मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई और अब उन्हें मामले में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। ऑडियो मैसेज भेजने के लिए जिस देश का VPN यूज किया गया था, उसका पता चल गया है।