गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वाराणसी के पातालपुरी मठ से गंगा-जमुनी तहजीब की एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। जगद्गुरु बालक देवाचार्य के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक मुस्लिम श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ली, गुरु मंत्र ग्रहण किया और सनातन परंपरा के अनुसार गुरु पूजा और आरती में हिस्सा लिया। वाराणसी, गाजीपुर और मिर्जापुर समेत कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कई श्रद्धालु पहले से महंत बालकदास के शिष्य थे, जबकि कई लोगों ने पहली बार गुरु दीक्षा ग्रहण की।
#GuruPurnima #Varanasi #GangaJamuniTehzeeb #GuruDiksha #PatalpuriMath #BalakDevacharya #MahantBalakDas #MuslimDevotees #SocialHarmony #CommunalHarmony #UnityInDiversity #SanatanTradition #Kashi