Surprise Me!

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून: कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

2026-07-29 17 Dailymotion

राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने खासकर कोटा और उदयपुर संभाग के झालावाड़, बारां, बूंदी, कोटा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सिरोही जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी 30 और 31 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी. मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जाएगी.