Breaking News: Rajya Sabha में Anti Paper Leak Bill पर घमासान, NDA के पास भारी बहुमत! लोकसभा से पास होने के बाद अब राज्यसभा में इस ऐतिहासिक विधेयक की सबसे बड़ी परीक्षा होने जा रही है।
लोकसभा से पारित होने के बाद केंद्र सरकार आज 'पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026' को राज्यसभा (Rajya Sabha) में पेश कर रही है। देश भर में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षा धांधली के मामलों के बाद तैयार किए गए इस सख्त विधेयक पर संसद के उच्च सदन में तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिल रही है।
राज्यसभा में नंबर गेम (Number Game) के समीकरणों की बात करें तो सरकार और एनडीए (NDA) के पास अपने सहयोगी दलों के साथ पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। यदि सभी सदस्य पार्टी लाइन पर मतदान करते हैं, तो इस बिल का राज्यसभा से पास होना लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी ओर विपक्ष NEET विवाद और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।
प्रस्तावित कानून में पेपर लीक माफिया और परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ अत्यंत कड़े प्रावधान किए गए हैं। दोषी पाए जाने पर 7 से 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के भारी आर्थिक दंड का नियम शामिल है। मामलों के जल्द निपटारे के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast Track Courts) और तय समयसीमा में जांच पूरी करने का प्रावधान भी रखा गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा।
About the Story:
Following its passage in the Lok Sabha, the Central Government is tabling the Anti-Paper Leak Bill 2026 in the Rajya Sabha. The proposed legislation introduces stringent penalties, including up to 10 years in prison and fines of ₹10 crore, alongside fast-track courts to combat examination leak mafias. With the NDA holding a favorable majority in the Upper House, the bill is poised for passage despite opposition resistance.
#AntiPaperLeakBill #RajyaSabha #ParliamentNews #NEETRow
~HT.318~PR.514~GR.122~VG.HM~