Breaking News: Bankipur Bypoll से पहले भारी बवाल, Prashant Kishor और पुलिस में तीखी बहस! बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक पहले जन सुराज के 16 नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले देर रात अचानक बड़ा सियासी घमासान शुरू हो गया। जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) अपने समर्थकों के साथ सीधे पटना के जक्कनपुर थाने पहुंच गए। वहां उनकी थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हुई।
प्रशांत किशोर का आरोप है कि पुलिस ने जन सुराज पार्टी के 16 प्रमुख नेताओं को बिना कोई ठोस कानूनी कारण बताए हिरासत में ले लिया है। इतना ही नहीं, उनके परिजनों और पार्टी को यह तक जानकारी नहीं दी जा रही कि उन्हें कहां रखा गया है। पीके ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
दूसरी ओर, पुलिस और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक बयान जारी होना बाकी है। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच बांकीपुर में कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ मतदान जारी है। जानिए जक्कनपुर थाने में हुए इस विवाद और पूरे राजनीतिक घटनाक्रम की हर एक जानकारी।
High drama unfolded in Patna ahead of the Bankipur assembly by-election as Jan Suraaj founder Prashant Kishor confronted the police at Jakkanpur police station late at night. Kishor alleged that 16 leaders of his party were unlawfully detained right before voting, accusing the administration of attempting to influence the electoral process, while authorities maintained strict security arrangements for peaceful voting.
#PrashantKishor #BankipurBypoll #JanSuraaj #BiharNews