Breaking News: Bankipur Bypoll से पहले पटना में भारी बवाल, Prashant Kishor और थानेदार में तीखी बहस! बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक पहले जन सुराज पार्टी के 16 नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद देर रात थाने में भारी हंगामा हुआ।
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू होने से ठीक पहले राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया। जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) देर रात समर्थकों के साथ पटना के जक्कनपुर थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने थाना प्रभारी (SHO) से सीधी बातचीत की और पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर तीखी बहस की।
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी पार्टी के 16 नेताओं को बिना किसी स्पष्ट कारण या लिखित रिकॉर्ड के हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि न तो हिरासत में लिए गए नेताओं के परिजनों को कोई आधिकारिक सूचना दी जा रही है और न ही पार्टी को यह बताया जा रहा है कि उन्हें किस थाने या स्थान पर रखा गया है। पीके का सीधा आरोप है कि मतदान से ठीक पहले जन सुराज के नेताओं को रोककर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने और विरोधियों की मदद करने की कोशिश की गई है।
दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस हाई-ड्रामा घटनाक्रम के बीच बांकीपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया जारी है। जानिए जक्कनपुर थाने में देर रात क्या-क्या हुआ, प्रशांत किशोर ने क्या गंभीर आरोप लगाए और पुलिस का क्या रुख रहा।
High political drama unfolded in Patna just hours before voting for the Bankipur Assembly by-election as Jan Suraaj Party founder Prashant Kishor confronted police at the Jakkanpur police station. Kishor accused the Bihar Police of unlawfully detaining 16 party leaders at the behest of political rivals to hamper election efforts, demanding immediate accountability and clear information regarding their location.
#PrashantKishor #BankipurBypoll #JanSuraaj #BiharPolice