हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय हॉकी टीम की जर्सी को लेकर विवाद हो गया है। दशकों से नीली जर्सी में खेलने वाली भारतीय टीम अब वर्ल्ड कप में नारंगी रंग की किट में नजर आएगी। जैसे ही ये खबर बाहर आई..लोगों ने सवाल करने शुरु कर दिए। अब इस मामले पर भारतीय हॉकी के दिग्गज और पूर्व कप्तान विरेन रास्किन्हा ने जर्सी का रंग बदलने के फैसले पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "मुझे कहना पड़ेगा कि @TheHockeyIndia ने भारतीय हॉकी के लिए कई अच्छे काम किए हैं। लेकिन ये फैसला काफी शर्मनाक है। भारतीय हॉकी टीम की पहचान और विरासत हमेशा से नीली जर्सी रही है। मैंने भी कई साल तक गर्व के साथ नीली जर्सी पहनी है। फैंस अपनी भारतीय टीम को नीली जर्सी में ही देखना चाहते हैं। फिर आखिर नारंगी जर्सी पहनाने के पीछे क्या तर्क है?"
#IndiaSaffronHockeyJersey, #HockeyWorldCupIdentityRow, #VirenRasquinha, #FIHWorldCup, #BhagwaJersey