बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में कम वोटिंग का रिकॉर्ड बना रहा. चुनाव मैदान में ऐसे तो 25 उम्मीदवार थे लेकिन मुकाबला त्रिकोणीय ही रहा. अब प्रशांत किशोर की टीम की तरफ से भी दावा हो रहा है और तेजस्वी यादव भी जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि बीजेपी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है. हालांकि कम मतदान प्रतिशत के कारण सभी दलों की चिंता बढ़ी हुई है. भारतीय जनता पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया , जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर रेखा गुप्ता पर दांव खेला है. वहीं जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद ही मैदान में हैं. ऐसे में मुकाबला बेहद दिलचस्प है. उपचुनाव का वोटिंग ट्रेंड को देखें तो 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी और 9:00 बजे तक वोटिंग केवल 4.61% हुई. 11:00 बजे तक 11.50%, दोपहर 1:00 बजे तक 20.01%, 3:00 बजे तक 27.8 2% और 5 बजे तक 33.57% मतदान दर्ज हुआ. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6:00 बजे तक 34.16% वोटिंग हुई है.