महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के भंडारी कंपाउंड में देर रात एक 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। NDRF, दमकल विभाग, भिवंडी पुलिस और नगर निगम की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।