पेपर लीक के मुद्दे पर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोलते हुए छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि एंटी पेपर लीक बिल से परीक्षाओं में पारदर्शिता आएगी और धांधली पर सख्त रोक लगेगी।