पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी POK में इस वक्त जो हो रहा है, उसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है! शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलियां बरसाई जा रही हैं, इंटरनेट बंद कर दिया गया है और पूरे इलाके को एक खुली जेल में तब्दील कर दिया गया है! POK के लोगों पर हो रहा ये अत्याचार अब ग्लोबल होता हुआ दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के जुल्म को देखकर अब ब्रिटेन में भी आवाज उठने लगीं हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बढ़ती अशांति को लेकर कई ब्रिटिश सांसदों ने गंभीर चिंता जताई है। इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई, आवाजाही पर पाबंदियों और संचार व्यवस्था ठप होने की खबरों के बीच आम नागरिकों के हताहत होने और घायल होने की भी खबरें आ रही हैं। ब्रैडफोर्ड के सांसद इमरान हुसैन और ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप (एपीपीजी) के चेयरमैन ने कहा कि उन्होंने और 50 से अधिक सांसदों ने पीओके के हालात को लेकर यूनाइटेड किंगडम (यूके) के विदेश मंत्री को पत्र लिखा है।
#POK #Pakistan #UKParliament #BritishMPs #Kashmir #PakistanExposed #BreakingNews #POKProtest #WorldNews #HindiNews