कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की स्टार डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा कालीरमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सीमा ने 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर भारत को 17वां मेडल दिलाया। वहीं, भारत की दूसरी एथलीट निधि रानी 57.10 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहीं और पदक से मामूली अंतर से चूक गईं। इस मुकाबले में जमैका की सामंथा हॉल ने गोल्ड और कनाडा की जूलिया टंक्स ने सिल्वर मेडल जीता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सीमा कालीरमन को इस उपलब्धि पर बधाई दी।