Surprise Me!

बोल बम यात्रा के दौरान नेपाल में भड़की भारी हिंसा, 3 लोगों की मौत; कई जिलों में लगा कर्फ्यू!

2026-07-31 37 Dailymotion

नेपाल के सुनसरी जिले में 'बोल बम यात्रा' की तैयारियों के दौरान दो गुटों के बीच भारी बवाल हो गया. दीवानगंज इलाके में तेज संगीत बजाने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. बेकाबू हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सशस्त्र बलों को लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग का सहारा लेना पड़ा.

इस भयंकर हिंसा में अब तक 3 लोगों की जान जा चुकी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुनसरी, सिराहा, जनकपुर और परसा समेत कई इलाकों में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. सरकार ने जांच के आदेश देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.