Surprise Me!

jaisalmer: बरसे मेघ, झूम उठा जन-मन...तपती धरती को मिली मूसलाधार बारिश की सौगात

2026-07-31 577 Dailymotion

जैसलमेर. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जैसलमेर के बाशिंदों को शुक्रवार शाम आखिरकार राहत मिल गई। शाम के समय अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान पर घने बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कुछ ही देर में शहर की सडक़ों को तर-बतर कर दिया। जगह-जगह पानी भर गया। मूसलाधार बारिश के बाद भी रह-रहकर बूंदाबांदी से मौसम परिवर्तित हो गया और तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। लगभग 30 मिनट में ही 33.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।