कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने जूडो में इतिहास रच दिया। पहले अस्मिता डे ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में भारत के लिए जूडो का पहला कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक जीता, और इसके कुछ ही समय बाद हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ को हराकर भारत को दूसरा गोल्ड दिला दिया। इस वीडियो में देखिए हर्ष सिंह और अस्मिता डे की ऐतिहासिक जीत, परिवार का जश्न, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की बधाई, और जूडो में भारत के बढ़ते दबदबे की पूरी कहानी।