पटना, बिहार: एक्टर राजेश कुमार स्टारर फिल्म 'ओह माय डॉग' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजेश कुमार ने IANS से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने किरदार के साथ-साथ फिल्म की कहानी, इसके कॉन्सेप्ट और उससे जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर खुलकर बात की। बातचीत के आखिर में राजेश कुमार ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा "जिन लोगों को जानवरों से प्यार है, वे यह फिल्म जरूर देखें। और जिन्हें जानवरों से प्यार नहीं है, उन्हें तो यह फिल्म और भी ज्यादा देखनी चाहिए।"