India delivered a historic performance on Day 10 of the Commonwealth Games 2026 in Glasgow. In women's boxing, Preeti Pawar clinched the gold medal in the 54kg category by defeating her Canadian opponent. Just minutes later, world No. 1 Jasmine Lamboria added another gold in the women's 57kg final with a dominant 5-0 unanimous victory over Northern Ireland's Michaela Walsh. In athletics, Praveen Chithravel won the silver medal in the men's triple jump, while Selva Prabhu secured bronze, taking India's overall medal tally to 27, including 7 gold, 13 silver, and 7 bronze medals. With this impressive haul, India has climbed to sixth place in the Commonwealth Games medal standings. Attention now shifts to "Super Saturday," where eight Indian boxers will compete in gold medal bouts.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लासगो में इतिहास रच दिया। महिला बॉक्सिंग के 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि कुछ ही मिनट बाद 57 किलोग्राम वर्ग में दुनिया की नंबर-1 जैस्मिन लांबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्श को 5-0 से हराकर भारत की झोली में दूसरा गोल्ड डाल दिया। एथलेटिक्स में पुरुष ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल ने सिल्वर और सेल्वा प्रभु ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत की पदक संख्या 27 पहुंचा दी, जिसमें 7 गोल्ड, 13 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत अब मेडल तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। अब सभी की नजरें सुपर सैटरडे पर हैं, जहां भारत के 8 मुक्केबाज गोल्ड मेडल मुकाबलों में उतरेंगे। इसके अलावा पोल वॉल्ट, 5000 मीटर और मिक्स्ड रिले में भी भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीदें हैं।
#CommonwealthGames2026 #CWG2026 #CWG2026Live #CWG2026Day10 #IndiaAtCWG #IndiaCWG2026 #CWGMedalTally #IndiaMedals #CWG2026Medals #Glasgow2026 #PreetiPawar #JasmineLamboria #BoxingGold
~HT.178~PR.516~ED.110~GR.538~VG.HM~