Surprise Me!

कुलगाम आतंकी हमले के बावजूद शिवभक्तों का जोश हाई, बेखौफ श्रद्धालुओं ने आतंकियों को दिया करारा जवाब!

2026-08-01 4 Dailymotion

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बावजूद पवित्र अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का उत्साह बिल्कुल कम नहीं हुआ है. गौरतलब है कि शुक्रवार को आतंकियों ने एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

इन सबके बीच बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार कर रहे शिवभक्तों में गजब का जोश और अटूट आस्था देखने को मिल रही है. यात्रियों का स्पष्ट कहना है कि वे आतंकियों की ऐसी कायराना हरकतों से डरने वाले नहीं हैं और दर्शन करके ही अपने घर लौटेंगे.