Breaking News: PM Modi के बयान पर भड़के Abhijit Dipke, कहा - "माफ़ी देने से पहले माफ़ी मांगिए!" कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक और परीक्षा धांधली के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के संदर्भ में दीपके ने कहा कि पीएम मोदी को दूसरों को माफ़ी देने की बात करने से पहले खुद उन निर्दोष छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए, जिन पर 20 जुलाई को पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया था।
दीपके ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस द्वारा बुरी तरह पीटा गया, जिसमें कई छात्रों को सिर में गंभीर चोटें आईं, उन पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया और कई के हाथ-पैर टूट गए। उन्होंने इस पुलिसिया कार्रवाई को अभूतपूर्व और भारतीय इतिहास में छात्रों के खिलाफ हिंसा का सबसे क्रूर उदाहरण बताया।
अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को केवल इंस्टाग्राम (Instagram) या सोशल मीडिया रील पर माफ़ी की बातें करने के बजाय धरातल पर कड़े निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार और पुलिस तुरंत प्रभाव से उन सभी प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों और FIR को वापस ले। जानिए क्या है अभिजीत दीपके का पूरा बयान और पीएम मोदी से की गई सीधी मांगों की इनसाइड स्टोरी।
About the Story:
Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijit Dipke has launched a sharp attack on PM Narendra Modi, demanding an unconditional apology from the Prime Minister over the police lathicharge, pellet gun injuries, and violence against protesting students at Jantar Mantar on July 20. Dipke urged PM Modi to withdraw all FIRs and cases registered against the students instead of merely offering online forgiveness.
#AbhijitDipke #PMModi #CJP #StudentProtest
~HT.318~ED.106~PR.514~GR.506~VG.HM~